प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय में बेलगाम अपराधियों ने दिनदहाड़े कुख्यात बदमाश प्रिंस कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी कुख्यात बदमाश प्रिंस कुमार कोर्ट से तारीख कर अपने चार साथियों के साथ कार से अपने घर बदलपुरा जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना के एघु गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे बातचीत करने लगा और फिर बाईक सवार बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया फिर वहां से निजी अस्पताल ले जाया गया है। प्रिंस कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि प्रिंस कुमार कुख्यात बदमाश है उस पर दर्जन भर हत्या,लूट , रंगदारी के मामले दर्ज हैं । प्रिंस कुमार कोर्ट में तारीख करने के बाद अपने सहयोगियों के साथ घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी गैंगवार और वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।
बाईट- राजा राम सिंह,घायल के पिता




