पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद – अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान संपन्न होगा। जिसमें संघ से जुड़े मतदाता अपने चहेते उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे।उक्त आशय की जानकारी देते हुए चुनाव अभियान समिति के सचिव अमरेश कुमार दांगी ने बताया कि राज्य के लिए केवल प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मतदान के माध्यम से होगा। जबकि प्रदेश महासचिव एवं कोषाध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुने गए हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार विजय प्रसाद दांगी एवं दांगी दिनेश प्रसाद मैदान में हैं। वहीं जिला में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार दांगी कमलेश कुमार वर्मा, विनेश कुमार दांगी उर्फ गुरुलाल एवं ई.श्याम नारायण कुमार दांगी मैदान में है।वही महासचिव पद के लिए राकेश कुमार दांगी एवं दांगी सुनील कुमार विद्यार्थी मैदान में हैं।जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए अग्नि कुमार दांगी एवं दांगी विजय कुमार मैदान में हैं।उन्होंने बताया कि जिले में 5 मतदान केंद्र बनाया गया है।जिला मुख्यालय में यदुनंदन महतो सेवा संस्था सह दांगी छात्रावास होरिलगंज, घोषी में अलालपुर गांव स्थित मंटू कुमार दांगी के आइसक्रीम फैक्ट्री, मखदुमपुर प्रखंड मुख्यालय में मानती भवन नवाबगंज रोड,राम लखन मार्केट इमलिया मोड़ कुर्था बाजार एवं सामुदायिक भवन पडरीपर में मतदान केंद्र बनाया गया है।जहां जाकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।वहीं मतों की गिनती 15 जनवरी को गुरुआ कॉलेज गुरुआ गया में संपन्न होगा।




