बालू घाट को लेकर दो तरफ़ा गोलीबारी, एक को लगी गोली!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


भोजपुर जिले में एक बार फिर से बालू घाट के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है जिसमें एक शख्स को आपसी वर्चस्व में हथियारबंद लोगों ने गोली मार दिया है। मामला संदेश थाना क्षेत्र के सारिकपुर बालू घाट की है जहां पर आज आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में अचानक फायरिंग करने लगे ।इस फायरिंग की घटना में सारिक पुर के निवासी सुरेंद्र सिंह को पैर में गोली लग गई। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही संदेश थाना आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची तब तक सभी हथियारबंद बदमाश मौके से फरार हो गए थे ।हालांकि घटना के बाद घायल शख्स का इलाज आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं घायल के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में लग गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। 
बाईट/-सुरेंद्र सिंह(घायल) 
बाईट/-डॉ विकाश सिंह(चिकित्सक आरा सदर अस्पताल) 

Join us on:

Leave a Comment