कर्मनाशा बाजार के पास से एक युवक का शव बरामद!

SHARE:

कैमूर/ब्रजेश(ब्रजेश दुबे):

थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार के समीप शुक्रवार की रात एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मृतक व्यक्ति की पहचान त्रिभुवन पासवान ग्राम धमराहा थाना मनहार जिला वैशाली के रूप में की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मनाशा बाजार के पास युवक गिरा पड़ा हुआ था. रोड पर गिरा पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी.सूचना पर पुलिस जब वहां पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी.पुलिस ने शव को कब्जे में कर थाने ले आई और उसके पास से मिली कागजात के अनुसार उसके घर पर सूचना दे दी गई है.हालांकि युवक की मौत कैसे हुई स्पष्ट नहीं हो पा रहा है.युवक के शरीर पर कहीं भी किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं थे. बताया जा रहा है कि युवक गोवा में काम कर रहा था गोवा से घर लौट रहा था. इसकी जानकारी होते ही परिजन भी घर से रवाना हो गए थे इधर दुर्गावती पुलिस शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया । पोस्टमार्टम के बाद पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है.युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया है ।

Join us on:

Leave a Comment