पटना – शीतलहर के बीच दसवीं तक के सभी स्कुल 14 जनवरी तक बंद!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार
पटना

कड़ाके की ठंड से जूझते बिहार में पटना जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए फ़िलहाल स्कूल नहीं खोलने का निर्देश दिया है. पटना जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि पटना में जिले में सभी सरकारी और निजी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. जिले के 10वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. पिछले सप्ताह भी ठंड के कारण जिले में स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी हुआ था. लेकिन इस सप्ताह जिले में शीतलहर का भयानक कहर देखने को मिला है.

Join us on:

Leave a Comment