कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ के पूरब पोखर के पास 10 मिनट के अंदर गार्ड को गोली मार हत्या करने के बाद लूट ले गये 13 लाख रुपये लूटेरे
शनिवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर के पुरब पोखरा के समीप एटीएम के पैसे लूटने आये बाइक सवार लुटेरे गार्ड को गोली मार कर हत्या करने के बाद दस मिनट के अंदर ही 13 लाख रुपये लूटकर चलते बने। मौजूद लोगों और पीएनबी के एटीएम गार्ड प्रेम राम के अनुसार लूट की यह घटना शनिवार की दोपहर एक बजकर दस मिनट की है। सबसे पहले एटीएम के बाहर नई ब्लू कलर की बिना नम्बर के अपाचे बाइक खड़ी करने के बाद बदमाश पीछे से आये और वहां बैठे गार्ड भानु प्रकाश चौबे के आंखों में मिर्ची का पावडर झोंक दिया। जब वह जलन से तिलमिलाते हुए मिर्ची फेंकने वाले को पकड़ने उठे। तभी उनके सीने में गोली मार दी गयी। इसके बाद एक लुटेरा एटीएम के अंदर चला गया। जबकि बाकी दो लुटेरे हाथ में हथियार लेकर बाहर खड़े रहे। अंदर गया लुटेरा जैसे ही रुपये से भरा थैला लेकर बाहर आया। बाकी बदमाश उसके साथ कैश वैन के पास आये और वैन में रखे रुपयों को भी लूटने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं होने पर तीन राउंड हवाई फायर कर कुदरा बाईपास की ओर से भाग निकले। भागने के दौरान लुटेरों ने घायल पड़े एटीएम गार्ड का लाइसेंसी हथियार भी ले भागे। लेकिन सौ मीटर दूर जाने के बाद लुटेरों ने गार्ड का बंदूक सड़क किनारे फेंक दिया।





