कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ पूरब पोखरा दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर पीएनबी एटीएम से कैश लूटा गार्ड की मौत।
:कैमूर से बड़ी खबर आ रही है कि भभुआ पूर्व पोखरा दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एटीएम गार्ड को गोली मारकर कैशवैन व एटीएम से कैश लूट लिया। जबकि एटीएम गार्ड का मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि मृतक गार्ड बेलावं थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी स्वर्गीय बब्बन चौबे के पुत्र भानु कुमार चौबे है। उसके साथ में एक और गार्ड था जिनका नाम एमडी फिरोज अंसारी बताया गया है। वही एमडी फिरोज अंसारी ने बताया कि पीएनबी बैंक से कैशवैन से पैसा लेकर पूरब पोखरा एटीएम में पैसा डालने के लिए आया था। जैसे ही कैश वैन से बाहर पैसा वाला बैग को निकालकर एटीएम मशीन में डालने के लिए गया। तभी पहले से ही पीछे पड़े अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल से तबातोड़ गोली चला दिया वही मौके पर एक गार्ड की मौत हो गई। जबकि दूसरा गार्ड किसी तरह जान बचा लिया वही गार्ड एमडी फिरोज अंसारी ने बताया कि दोनों गार्डों का अपराधियों द्वारा बंदूक भी लूट लिया गया है और मौके से पैसा लेकर भी अपराधी फरार हो गए हैं।
बाईट—: एसपी ललित मोहन शर्मा, कैमूर




