जहानाबाद जिले में बिहार जाति आधारित गणना, 2022-23 सभी प्रखंडों में प्रारंभ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

आज से जहानाबाद जिले में बिहार जाति आधारित गणना, 2022-23 कार्य सभी प्रखंडों में प्रारंभ किया गया।
जाति आधारित गणना कार्य हेतु जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड में 557 प्रगणक एवं 93 पर्यवेक्षक को, काको प्रखंड में 382 प्रगणक को एवं 64 पर्यवेक्षक को, मोदनगंज प्रखंड में 214 प्रगणक एवं 36 पर्यवेक्षक को, हुलासगंज प्रखंड में 232 प्रगणक एवं 39 पर्यवेक्षक को, जहानाबाद सदर प्रखंड में 379 प्रगणक एवं 63 पर्यवेक्षक को, घोषी प्रखंड में 192 प्रगणक एवं 32 पर्यवेक्षक को, रतनी फरीदपुर प्रखंड में 364 प्रगणक एवं 61 पर्यवेक्षक को, नगर परिषद, जहानाबाद में 197 प्रगणक एवं 33 पर्यवेक्षक को, नगर पंचायत, काको में 48 प्रगणक एवं 08 पर्यवेक्षक को, नगर पंचायत, मखदुमपुर में 66 प्रगणक एवं 11 पर्यवेक्षक को तथा नगर पंचायत, घोषी में 63 प्रगणक एवं 11 पर्यवेक्षक को गणना कार्य में लगाया गया है। जिला स्तर पर चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं फिल्ड ट्रेनर का एक दिवसीय प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 दिसंबर एवं 30 दिसंबर 2022 को आयोजित किया जा चुका है। साथ हीं प्रखंड स्तर एवं नगर निकाय स्तर पर प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को भी दिया गया है। प्रथम चरण के गणना में प्रगणक द्वारा वार्डो का नजरी नक्शे/मानचित्र तैयार करने, मकान सूचीकरण यथा गणना क्षेत्र का निर्धारण, गृह संख्या का निर्धारण तथा संक्षिप्त गृह पंजी को तैयार करने संबंधित कार्य प्रारंभ किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment