जीत कर लौटी बिहार कबड्डी टीम के सदस्यों का मोकामा में भव्य स्वागत।

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

महाराष्ट्र को हराकर बिहार महिला कबड्डी टीम वापस लौट आई है, इस टीम की 3 बेटियाँ मोकामा से जिनपर आज हर किसी को गर्व महसूस हो रहा है!

दरअसल,राष्ट्रीय चैम्पियनशिप फेडरेशन कप तमिलनाडु में बिहार कबड्डी टीम ने महाराष्ट्र टीम को हरा कर
कांस्य पदक जीता है।बिहार कबड्डी टीम में मोकामा की तीन बेटियाँ शामिल थीं।औंटा निवासी निधि कुमारी,मोकामाघाट की सुमन कुमारी जबकि सुरुचि कुमारी मराँची की रहने वाली है।जिनका आज मोकामाघाट में वार्ड संख्या 27 की पार्षद अर्चना कुमारी के नेतृत्व में सैडकों ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।मौके पर अर्चना कुमारी ने कहा ये हमारे वार्ड के लिए गर्व की बात हैं।इनसे प्रेरित होकर और भी बच्चों में कुछ करने का जुनून होगा।वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनय कुमार ने कहा कि हमारे गांव के लिए ये गर्व की बात है।

Join us on:

Leave a Comment