पंकज कुमार जहानाबाद
आपसी विवाद में गांव के दबंग लोगों ने आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया ।घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। यह मामला जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मानव बीघा गांव का बताया जाता है ।गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल जहानाबाद में इलाज कराने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के मानव बीघा गांव में कुछ गरीब तबके के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे। इस दौरान गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने अचानक आकर बेवजह बकझक करने लगे और देखते ही देखते मारपीट करने पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसकी सूचना पाकर हुलासगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा। जहां से दो घायलों को चिंताजनक स्थिति में गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दिया है ।
बाइट घायल के परिजन




