रवि शंकर शर्मा :-
प्रखंड मुख्यालय को डीलरों ने घेरा..
डीलर एसोशियेशन के आहवान पर बाढ़ अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड कार्यालय पर डीलरों ने राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन और नारेबाजी की और अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद कीया ।प्रदर्शनकारी डीलरों ने वेतन निर्धारित करने,बकाये कमीशन का भुगतान करने समेत नौ सूत्री मांगों की पूर्ति तक बेमियादी हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है ।डीलरों की इस हड़ताल सेमोकामा,घोसवरी, पंडारक, बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर प्रखंड में खाद्यान का वितरण बाधित हो गया है और उपभोक्ता अनाज के लिए भटक रहा है।




