पेशी से पहले हथकड़ी लगे कैदी ने उठाया मीट का लुत्फ़!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

बाढ़ कोर्ट में पेशी से पहले कचहरी स्थित एक ढाबा में कैदी को पुलिस ने पहले मीट का आनंद दिलाया फिर जमकर सिगरेट की कश भी लगवाई,
तस्वीरों से एक कैदी मीट सलाद रोटी इत्यादि दबाकर खाता नजर आ रहा है, बताया जाता है की इसे पटना से बाढ़ कोर्ट में पेशी के लिये लाया गया था, इसने पुलिस वाले से कहा की इसे मीट खाना है और सिगरेट पीनी है, तो पुलिस ने इसे ना सिर्फ इजाजत दिया बल्कि हथकड़ी पकड़ कर बैठा भी रहा,कैदी और पुलिस की करतूत कैमरे में कैद हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदी ने अपनी हनक दिखाने के लिये खुद ही इसकी वीडियो बनवाई और वायरल करा दिया.पुलिस की उपस्थिति में कैद को दी जा रही वी आ ई पी ट्रीटमेंट से लोग आश्चर्य में पड़े है!

Join us on:

Leave a Comment