पश्चिम चम्पारण से सीएम की समाधान यात्रा शुरू, इसके बाद देश यात्रा की करेंगे शुरुआत!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा आज से शुरू,

मार्च के बाद विपक्षी दलों को एक करने के लिए देश की यात्रा पर निकलेंगे सीएम नीतीश

पश्चिमी चंपारण बाल्मीकि नगर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज से शुरू की गई समाधान यात्रा के पहले चरण में सीएम नीतीश बाल्मीकि नगर पहुंच कर संतपुर सोहरिया पंचयात के दरूआबारी ग्राम (प्रखंड -बगहा-2) में विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों का निरीक्षण किया

जहाँ मीडिया से बातें करते हुए सीएम नीतीश ने कहा हमारा मकसद है अलग-अलग जिलों के विभिन्न जगहों पर जाएं और जाकर देखें कहां कितना काम हुआ काम पूरा हुआ या नहीं क्या बाधाएं हैं, अगर काम पूरा हो गया तो और आगे क्या होना चाहिए इसी को देखने हम आए हैं…..

यही विपक्षी पार्टियों को एक करने के लिए भी भारत भ्रमण के सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि पहले यह अपने क्षेत्र अपने राज्य का भ्रमण कर ले
इतने दिन से करवा रहे हैं बहुत कुछ हुआ है कहीं कुछ बचा हुआ है तो उसको भी करवा दें…..

आगे सीएम नीतीश ने फरवरी-मार्च में आहूत बिहार विधान मंडल के सत्र के बाद देश मैं विपक्षी पार्टियों को एक करने के उद्देश्य से देशभर की यात्रा पर भी निकलने के संकेत दिए

बाइट, सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment