पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जहानाबाद को मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त आवंटन से जिले के असहाय, निर्धन, भिक्षुको को निःशुल्क ऊनी कम्बल वितरण हेतु कुल 390(तीन सौ नब्बे) कम्बल क्रय किया गया है। उक्त कम्बलों का प्रखण्ड स्तर पर उपावंटन किया गया, जिसमें मखदुमपुर प्रखण्ड को 76(छीहत्तर), काको प्रखण्ड को 50(पचास), रतनी फरीदपुर प्रखण्ड को 42(बेयालीस), हुलासगंज प्रखण्ड को 27(सताईस), मोदनगंज प्रखण्ड को 24(चौबीस), घोषी प्रखण्ड को 29(उनत्तीस) एवं जहानाबाद प्रखण्ड को 42(बेयालीस) कम्बल उपावंटित किया गया, जिसे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के स्तर से प्रखण्डों के असहाय, निर्धन, भिक्षुकों के बीच वितरण की कार्रवाई की जा रही है।
जहानाबाद जिले में बढ़ती ठंड/ शीतलहर के मद्देनजर जिला स्तर पर शेष बचे 100(एक सौ) कम्बलों में से रिची पाण्डेय, जिला पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों यथा-रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, सदर अस्पताल, अम्बेडकर चौंक, एरकी आदि स्थानों में असहाय, निर्धन, भिक्षुको एवं जरुरतमंदों के बीच कुल 32(बत्तीस) कम्बलों का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी को ठंड से सुरक्षित रहने की अपील की। कंबल पाकर लोगों ने राहत और प्रसन्नता व्यक्त कर जिला पदाधिकारी का धन्यवाद किया। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ साथ उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, निदेशक डीआरडीए पंकज कुमार घोष, अंचल अधिकारी संजय कुमार अंबष्ट, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग माला कुमारी उपस्थित थे।




