सरकार में सहयोगी भाकपा माले का बढ़ते अपराध के खिलाफ आक्रोश मार्च!

SHARE:

प्रशान्त कुमार
बेगुसराय ब्यूरो

बेगूसराय में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा माले ने विरोध मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर सत्ताधारी दल के सहयोगी भाकपा माले ने शहर में आक्रोश मार्च निकालकर डीएम ऑफिस का विरोध प्रदर्शन किया। बेगूसराय में हाल के दिनों में कई बड़ी वारदात को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया है लेकिन पुलिस उस पर कार्यवाही नहीं कर पा रही है। आक्रोशित होकर भाकपा माले के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर डीएम ऑफिस के कैंटीन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया है। खासकर छौराही थाना क्षेत्र में दिसंबर माह में एक दलित महिला के साथ गैंगरेप कर हत्या के मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से भाकपा के कार्यकर्ता नाराज है। इसके साथ ही चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में दिसंबर माह में पुलिस ने एक युवक को शराब के मामले में गिरफ्तार किया था इस मामले में परिजनों का आरोप है कि पुलिस पिटाई से इलाज के दौरान पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हो गई। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गैंगरेप और हत्या के आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने और चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया है। माले नेताओं ने कहा कि बेगूसराय में लगातार अपराधी घटनाएं घट रही हैं लेकिन पुलिस उस पर रोक लगाने में विफल है और हत्या के मामले में भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Join us on:

Leave a Comment