पूर्व मध्य रेलवे में जमालपुर रेल कारखाना को शामिल करें केंद्र सरकार: संघर्ष मोर्चा

SHARE:

प्रिंस की रिपोर्ट

भ्रष्ट पदाधिकारियों को श्रेय देने वाले पूर्व रेलवे अधिकारी का मोर्चा करेगी विरोध:पप्पू

जमालपुर।रेल इंजन कारखाना को निर्माण का दर्जा,डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील,रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना,स्थानीय स्तर पर रोजगार के सृजन,वाईलेग पर स्टेशन,सफियाबाद हाल्ट सहित रेल से जुड़े सवालों को लेकर बर्षों से संघर्षरत जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा की एक अति आवश्यक बैठक मोर्चा के संयोजक सह सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव के अध्यक्षता में स्थानीय जुबली वेल चौक स्थित मोर्चा के सहसंयोजक कन्हैया सिंह के आवास पर आयोजित की गई।जिसमें भाकपा,सपा,बसपा,लोजपा,एनसीपी,जाप,बीजेडीडी सहित कई संगठन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और पूर्व रेलवे के षड्यंत्र के शिकार हो रहे जमालपुर रेल कारखाना को पूर्व मध्य रेलवे में शामिल करने की मांग केंद्र सरकार से की।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह से पूर्व रेलवे और रेलवे बोर्ड मोर्चा के मांग की अनदेखी कर रहे हैं और जीएम के आगमन की घोषणा होते ही पत्राचार के जवाब का झुनझुना थमा रहे हैं।मोर्चा इसका जवाब देगी और भ्रष्ट पदाधिकारियों को श्रय देने वाले जीएम सहित अन्य पदाधिकारियों का विरोध करेगी।मोर्चा के संयोजक जदयू के वरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह ने कहा कि घोषणा और आश्वासन का दौर समाप्त हुआ।जिस तरह से अधिकारी मोर्चा को आश्वासन देते हैं और मुकर जाते हैं।मोर्चा अब ये खेल बर्दाश्त नहीं करेगी।

वहीं जाप के जिला अध्यक्ष पप्पी कुमार उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि एशिया के पहले इस कारखाने की उपेक्षा पदाधिकारी और मजदूर विरोधी सरकार को महंगी पड़ेगी।मोर्चा के प्रवक्ता लोजपा के महासचिव कृष्णानंद राऊत ने कहा कि रेल कारखाना,डीजल शेड,मुख्य अस्पताल सहित कारखाना की अन्य इकाई खोखली हो रही है और पदाधिकारी मजदूरों से पैसे वसूल पिकनिक करते हैं,अब कारखाना ऐसे ही कार्यों से गुलजार हो रहा है।यहां के लोगों के लिए इससे हास्यास्पद और क्या हो सकता है।

वहीं बीजेडीडी के जिला अध्यक्ष रविकान्त झा एवं बसपा के जिला महासचिव दिलिप राज ने कहा कि ‌कारखाने के विकास पर निरंतर हो रहे कुठाराघात पर विफरते हुए कहा की यहां के अधिकारी और आरपीएफ कारखाना को खोखला करते-करते अब वसूली पदाधिकारी के रूप में फुथपाथी दुकानदारों से महीने का वसूली कर गरीबों का शोषण करते हैं।बैठक में सर्वसम्मति से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पोस्ट ऑफिस चौक पर मोर्चा के तरफ से झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया।बैठक में एनसीपी नेता नौशाद उस्मानी,भाजपा के उपसचिव संजीवन सिंह,सपा के रामनाथ राय,मिथिलेश यादव,मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति,डॉक्टर सुधीर गुप्ता,कुमार प्रभाकर,आशीष कुमार,दिनेश साहू,संतोष राऊत,सत्यजीत पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment