रिपोर्ट – अमित कुमार
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने BSSC के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि यह हुई यह तो होता रहता है पहली बार ऐसा थोड़ी ही है कि देश और प्रदेश में छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ हो । हमको मालूम नहीं कि कहां लाठीचार्ज हुआ है नहीं हुआ है । अगर कोई कानून तोड़ता है तो उसको कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है । प्रजातांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का हक किसी को भी है । अगर कोई कानून तोड़कर कोई भी काम करता है तो वहां पर स्वाभाविक तौर परकानून व्यवस्था को स्थापित करना पड़ता है ।




