रिपोर्ट – अमित कुमार!
राजधानी में मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या
पटना। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के मीन्नत कोलनी सेक्टर 3 में 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता मोहम्मद सोहराब ने बताया कि उनका बेटा नसीम अख्तर (10) सोमवार की शाम से लापता था आज सुबह लगभग 8:30 बजे उनको जानकारी मिली कि बच्चे का शव फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत मींनन्त कॉलोनी सेक्टर 3 में मिला है। जिसके बाद मृतक के पिता घटनास्थल पर पहुंचे और अपने बच्चे की पहचान की। मृतक की शिनाख्त मौला बाग इलाके में नसीम ठेकेदार के घर में किराए में रहने वाले मोहम्मद सोहराब के 10 वर्षीय पुत्र शमीम अख्तर के रूप में की गई। मृतक के पिता मोहम्मद सोहराब पटना के मौलाबाग फुलवारी शरीफ में किराए में रहकर घूम-घूम कर कपड़ा फेरी करने का काम करते हैं। मृतक बच्चे के पिता सोहराब मूलरूप से भागलपुर के रहने वाले हैं। वहीं मृतक के पिता मां और अन्य परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि मासूम बच्चे की हत्या किसने और क्यों कर दिया। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन मुझे दावा है कि किसी अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर शव को फैंक दिया है। घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष सफीर आलम अपने पुरे दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। बच्चे का शव बरामद कर एम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या प्रतीत होता है, मृतक युवक का गला रेत कर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुलवारीशरीफ थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
बाइट – मोहम्मद सोहराब (पिता, नसीम अख्तर, मृतक)
बाइट – सफीर आलम थानाध्यक्ष फुलवारीशरीफ पटना।




