पटना में गेसिंग का धंधा जोरों पर, एक गिरफ्तार!

SHARE:

:- अनमोल कुमार

कोरोना काल में फल फूल रहा है गेसिंग का धंधा एक युवक गिरफ्तार !

बिहार की राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर डॉ,कॉलोनी पुल के नीचे कोरोना काल में काफी दिनों से गेसिंग का धंधा फल फूल रहा है सूत्रों के अनुसार धंधा में शामिल लोग लोगों को मोबाइल से एक एक कर बुलाते थे और उनसे गेसिंग में पैसा लगवा देते थे , इस महामारी के दौर में जहां कई लोग अभाव और संकट झेल रहे हैं वहीं कुछ लोगों की चांदी कट रही है, गुप्त सूचना के आधार पर पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने अचानक छापामारी कर दी जिसमें एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है, संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस धंधे से जुड़े सारे लोग शीघ्र ही गिरफ्तार हो जाएंगे, इस मामले की सघनता से जांच की जा रही है!

Join us on:

Leave a Comment