रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
लखीसराय से बड़ी ख़बर,जहां बीती देर रात नगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में डकैती करने आए हथियार से लैस आधा दर्जन डकैत में से दो को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।जिसमे एक डकैत के पेट में गोली लगी है।दोनो डकैत को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया है।बताया जाता है कि बीती देर रात सात की संख्या में हथियार से लैस डकैतों ने सीढ़ी के सहारे विशुनदेव शर्मा के घर में प्रवेश कर गया।और हथियार के बल पर लूट शुरू कर दिया।जहां गृहस्वामी जग गए और हल्ला मचाने लगे।जिस पर डकैतों ने गृहस्वामी के साथ बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया।हल्ला सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े।जिस पर डकैतों ने भागने के दौरान फायरिंग शुरू दी।बताया जाता है कि फायरिंग के दौरान डकैत के पेट में गोली लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा।इसकी सूचना ग्रामीणो ने पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल से पुलिस ने एक देशी कट्टा और खोखा बरामद किया है।गिरफ्तार डकैत धनौरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं घायलों मे बिट्टू कुमार और जितु कुमार शामिल है। फिलहाल दोनो डकैत को पुलिस अभिरक्षा मे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
बाइट – बिट्टू कुमार, जख्मी।




