लखीसराय में शख्स की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

बिहार/लखीसराय

खैरी गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से रेता गला।
लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव में एक व्यक्ति की देर रात अज्ञात ने गला रेत कर हत्या कर दी।अहले सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व स्थानीय लोगों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पड़ा।जिसकी जानकारी तेतरहट थाना तथा वरीय अधिकारी को दी गई।जहां मौके पर एएसपी सैयद इमरान मसूद थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले का अनुसंधान में जुटे हैं।वहीं मृतक की पहचान मकेश्वर यादव के रूप में की गई है।फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पहले भी खैरी गांव में इसी तरह हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।जिससे हम लोग सहमे हैं।

बाइट:-सैयद इमरान मसूद ASP

बाइट:-मृतक का भाई

Join us on:

Leave a Comment