जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने विकास योजनाओं का किया निरिक्षण!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सोनहन में कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला ने पंचायत में संचालित योजनाओं का किया निरिक्षण , दिया जांच का निर्देश

28 दिसंबर बुधवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा भभुआ प्रखंड के सोनहन पंचायत में सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निम्न बिंदुओं पर अवलोकन कर दिशानिर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा +2 उच्च विद्यालय, सोनहन का निरीक्षण किया गया । बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच बैठकर शैक्षणिक गुणवत्ता को भी परखे और सुधार के संबंध में शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। नल जल योजना अंतर्गत ओदार ग्राम में वार्ड 8 का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ घरों में जलापूर्ति हेतु कनेक्शन नहीं किया गया है । जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता , पीएचइडी को तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। जिला पदाधिकारी द्वारा ओदार गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया । ग्रामीणों द्वारा मुख्य सड़क पर नाला निर्माण करने एवं वार्ड 9/10 में हर घर नल का जल सुनिश्चित करने के संबंध में जिला पदाधिकारी से कहा गया । जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

  • ओदान आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
    जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र ,ओदार का निरीक्षण किया गया। कुछ बच्चे ड्रेस में नहीं थे। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली केंद्र , सोनहन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत अंतर्गत धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सोनहन का निरीक्षण किया गया। सुधार हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment