परीक्षा देने जा रहा दो युवक सड़क हादसे का शिकार, स्थिति गंभीर!

SHARE:

भागलपुर/निभाष मोदी

एसएससी की परीक्षा देने जा रहे दो युवक की विक्रमशिला पुल पर हुई दुर्घटना, एक की हालत गंभीर

भागलपुर के विक्रमशिला पुल पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी । दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है । युवक सबौर के रजनन्दीपुर के रहने वाले गोपाल साह के पुत्र आशीष कुमार व एतवारी मंडल का पुत्र रूपेश कुमार है । दोनों युवक बिहार एसएससी का परीक्षा देने पूर्णिया जा रहा था । इसी दौरान नवगछिया की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी । जिससे आशीष गम्भीर रूप से घायल हो गया तो रूपेश को भी चोट आई है । दोनों का ईलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है ।

युवक एसएससी का परीक्षा देने जा रहा था

दोनों युवक बिहार एसएससी का परीक्षा देने पूर्णिया जा रहा था । शुक्रवार को इसकी परीक्षा आयोजित होनी है । भागलपुर से दूर होने के कारण गुरुवार को ही घर से पूर्णिया के लिए निकला था । विक्रमशिला पुल के बीच में तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी । युवक कुछ दूर जाकर पुल के गार्डर से टकरा गई और गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक को प्रशासन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया । युवक का इलाज चल रहा है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें