प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय बरौनी रिफायनरी प्रबंधन के द्वारा आज सालाना प्रेस वार्ता का आयोजन रिफाइनरी टाउनशिप में की गई।बरौनी रिफायनरी प्रबंधन के द्वारा बरौनी रिफाइनरी में हो रहे विस्तारीकरण के साथ साथ अन्य किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई। बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक आरके झा ने बताया कि बरौनी रिफाइनरी में वर्तमान में कार्य कर रही है जिसे बढ़ाकर किया जा रहा है इसको लेकर एक यूनिट कम कर रही है। सबसे बड़ी परियोजना पेट्रोकेमिकल को लेकर हो रहा है जहां पॉली पॉपकिन चल रहा है। इसके साथ ही कई यूनिट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इंडियन ऑइल के पहली छमाही में 2265 करोड़ का घाटा लगा है इसकी वजह मार्जिन में कमी होना और वैश्विक स्तर पर उतार-चढ़ाव की वजह है। इसके साथ ही बरौनी रिफाइनरी में इस साल हवाई इंधन का निर्माण भी शुरू हो गया है जो अब हवाई अड्डों पर सप्लाई शुरू कर दी गई है। बेगूसराय में बढ़ते वायु प्रदूषण के सवाल पर कहा कि बरौनी रिफाइनरी में इसके लिए कार्य कर रही है हालांकि इस बार वायु प्रदूषण की वजह धुल कण से हो रहा है। बरौनी रिफाइनरी में वायु प्रदूषण से बचने के लिए जल का छिड़काव के साथ-साथ धूल को उठाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों से काम किया जा रहा है बरौनी रिफाइनरी प्रदूषण से निबटने के लिए सभी कार्य कर रही है। इसके साथ ही करीब 55 करोड़ की लागत से बरौनी रिफायनरी सामुदायिक कार्य योजना के तहत खर्च किए गए हैं जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य समेत कई तरह के योजनाओं को किया गया है।
बाईट- आरके झा कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफायनरी




