रिपोर्ट – अमित कुमार
आज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 112वें स्थापना दिवस पर राजधानी पटना के गंगा देवी महिला महाविद्यालय, कंकड़बाग में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के जोनल प्रमुख डी पी खुराना शाखा प्रबंधक संजय सिन्हा, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मणिबाला सहित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्राएं उपस्थित रहें। इस मौके पर निःशुल्क नेत्र जांच किया गया एवम संबंधित उपचार हेतु दवाओं एवम चश्मों का भी वितरण किया गया।




