जहानाबाद- ट्रैक्टर ने बाईक सवार को रौंदा, एक की मौत दो घायल!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद में एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से आनन फानन में दोनो घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव के समीप की है। मृतक की पहचान परस बिगहा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी गोरख राम के रूप में की गई है। जबकि घायलो में भूषण और गजेंद्र राम शामिल है। ये सभी एक ही गांव के रहने वाले बताये जाते है। वही घटना की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर अरवल-जहानाबाद सड़क मार्ग एनएच-110 को जाम कर दिया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनो लोग काम कर एक ही बाइक पर सवार हो कर जहानाबाद से अपने गांव लौट रहे थे तभी बभना गांव के समीप पीछे से मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से दोनो घायलो को अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। इस घटना में ट्रैक्टर भी सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगो को समझाने बुझाने में जुटी है।
Byte – गणेश राम,परिजन
एनके नंदा, चिकित्सक।

Join us on:

Leave a Comment