जहानाबाद के 13 केंद्रों पर 23 एवं 24 दिसंबर को ली जाएगी स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा, 2022 के सफल आयोजन हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि दिनांक 23 एवं 24 दिसम्बर, 2022 को जहानाबाद जिले में 13 परीक्षा केन्द्रों पर तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा, 2022 का आयोजन तीन चरण जो 02 घंटा 15 मिनट में लिया जाएगा, जिसमें दिनांक 23 दिसम्बर को दो चरण में यथा- प्रथम चरण पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 12ः15 बजे तक तथा द्वितीय चरण अपराह्न 02ः00 बजे से अपराह्न 04ः15 बजे तक और दिनांक 24 दिसम्बर को तृतीय चरण पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 12ः15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उक्त परीक्षा राज्य संपोषित गल्र्स इंटर स्कूल, जहानाबाद, डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, दक्षिणी, मानस इंटरनेशन पब्लिक स्कूल, दक्षिणी, स्वामी सहजानंद सरस्वती काॅलेज, जहानाबाद, डी.ए.भी. पब्लिक स्कूल, धनगावाॅ, गाॅधी स्मारक इंटर स्कूल, श्यामनगर, प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल, अनुग्रह नारायण सिन्हा काॅलेज, गौतमबुद्ध उच्च विद्यालय, एस.एस. सिन्हा काॅलेज, मुरलीधर उच्च विद्यायल, प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल एवं मानस स्कूल, ठाकुरबाड़ी रोड़, जहानाबाद परीक्षा केन्द्रों पर संचालित किया जाएगा।
परीक्षा के कदाचारमुक्त, निष्पक्ष, स्वच्छ संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया। बैठक में सीलबंद पैकेटों में टेस्ट बुकलेट -सह- ओ.एम.आर. उत्तर पत्रकों के साथ-साथ अन्य परीक्षा सामग्रियों वाले सीलबंद बक्से केन्द्र प्रेक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी और दो वरिष्ठतम वीक्षकों की उपस्थिति में केन्द्राधीक्षक द्वारा फाॅर्म संख्या 7 में प्रमाण पत्र देने के बाद परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से आधे घंटे पहले ही खोले जाऐंगे। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि सीलबंद लिफाफों मे पैक की गयी टेस्ट बुकलेट -सह- ओ.एम.आर. उत्तर पत्रकों को अभ्यर्थियों को ससमय पर वितरित किया जाए। सभी केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया गया कि परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे। साथ हीं सभी स्टैटिक दंडाधिकारियों को निदेश दिया गया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व हीं अपने-अपने प्रतिनियुक्ति परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लेंगे तथा केन्द्राधीक्षक से सम्पर्क कर यह सुनिश्चित कर लेंगे ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन किया जाए। साथ हीं परीक्षा केन्द्र पर जैमर अधिष्ठापित हो गया है एवं परीक्षा केन्द्र द्वारा तैयार सीट प्लान आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में किया गया है। परीक्षा केन्द्र पर बिजली, पानी, शौचालय इत्यादि बुनियादी सुविधाओं एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों का सीट प्लान की भी जाॅच कर लेंगे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, केन्द्र प्रेक्षक एवं केन्द्राधीक्षक परीक्षा केन्द्र के गेट पर अभ्यर्थियों की गहन फ्रिंसकिंग करना सुनिश्चित करेंगे। स्टैटिक दंडाधिकारी, केन्द्र पर्यवेक्षक एवं केन्द्राधीक्षक सजग रहकर परीक्षा कक्ष में मोबाईल, ब्लूटूथ, किसी तरह का इलेक्ट्राॅनिक गैजेट इत्यादि ले जाने पर सख्ती से रोक लगायेंगे।
उप विकास आयुक्त पारितोष कुमार ने बताया कि तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा, 2022 के सफल आयोजन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का संचालन अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद में किया गया है, जिसके वरीय प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी है तथा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 06114-223013 है। साथ हीं जिला नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ हीं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। साथ हीं निदेश दिया गया कि परीक्षा की तिथि को सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के साईबर कैफे, जिला के कोचिंग, सेंटर, टेलीफोन बूथ, फोटो काॅपियर/स्कैनर, ठेला इत्यादि पर खाद्य सामग्री, चाय, काॅफी, पानी इत्यादि की बिक्री को पूर्णतः बंद रहेगा, ताकि परीक्षा केन्द्र के आस-पास किसी भी स्थिति में भीड़-भाड़, Loitering की स्थिति उत्पन्न न हो ताकि परीक्षा सुचारू रूप से कदाचार मुक्त सम्पन्न हो सके। सभी परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आदेश निर्गत किया गया है।
बैठक के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को निदेश दिया गया कि दंडाधिकारी एडमिट कार्ड पर छपे फोटो से परीक्षार्थी के चेहरे का मिलान कर रैण्डम चेकिंग करेंगे। परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त एवं अपर पुलिस अधीक्षक को वरीय प्रभारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment