समस्तीपुर- आग की भेंट चढ़ी दुकाने, जलकर राख!

SHARE:

प्रियांशु के साथ रत्न शंकर भारद्वाज की रिपोर्ट।

आग लगने से झोपड़ीनुमा दो दुकान जलकर नष्ट!

खबर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से आ रह हैं जहां सिमरी गांव के वार्ड संख्या एक महावीर मंदिर के निकट मंगलवार की रात आग लगने से झोपड़ीनुमा दो दुकानें जलकर नष्ट हो गयी इनमें एक दुकान स्थानीय कामेश्वर राय की चाय नाश्ते व दूसरी दुकान उतीम महतो की साइकिल मरम्मती की थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकान में आग लगने की जानकारी मंदिर के महंत रामाश्रय महतो से पीड़ित दुकानदारों व ग्रामीणों को मिली। बताया जाता है की महावीर मंदिर के पुजारी रोज की तरह 3.30 बजे सुबह मंदिर पहुंचे थे। मंदिर से सटे दोनो दुकान को आग की लपटों के बीच देख पुजारी ने मंदिर में लगे लॉडिस्पिकर से लोगों को बताया। आग को काबू करने जब तक ग्रामीण पहुंच पाते तब तक दोनों दुकानें जल कर नष्ट हो चुकी थी।

बाईट:- पीड़ित दुकानदार!

बाईट:- मंदिर पुजारी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें