लखीसराय- डीएम संजय कुमार सिंह ने पिपरिया में विकास योजनाओं का लिया जायजा!

SHARE:

शशिराज मिश्रा की रिपोर्ट :-

लखीसराय में सरकारी योजनाओं की हकीकत जानने के लिए डीएम संजय कुमार सिंह पिपरिया प्रखंड पहुंचे। जहां डीएम ने गांव में चल रही विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही डीएम ने स्थानीय लोगों से योजनाओं को लेकर जानकारी हासिल की।दरअसल, लखीसराय में सरकारी योजनाओं की जांच के लिए डीएम संजय कुमार सिंह पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत के कई गांवों का निरीक्षण किया। डीएम के द्वारा स्थानीय लोगों से भी योजनाओं की जानकारी हासिल की। डीएम ने गांव के निरीक्षण के दौरान पंचायत में चल रही मनरेगा योजना, स्कूल, पीडीएस दुकान, सड़क, नल जल योजना, स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। डीएम के द्वारा गांव के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों से भी मुलाकात की। इसके अलावा डीएम ने बच्चों से एमडीएम और पोषाहार के बारे में बच्चों से जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ,सीओ, सीडीपीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को धीमी गति से चल रहे कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर पंचायतों में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी को लेकर सैदपुरा पंचायत का निरीक्षण किया गया है। जिसमें खासकर स्कूल, मनरेगा कार्य, नली-गली, जल -नल समेत अन्य विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। साथ ही आम लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान कुछ जगहों पर नल-जल योजना में गड़बड़ी मिली है, जिसे दूर करने का निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिया गया है। इसके साथ गड़बड़ी की पर जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

बाइट-संजय कुमार सिंह, डीएम, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment