सरपंच पति की संदेहास्पद मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!

SHARE:

शशि राज मिश्रा की रिपोर्ट

:- लखीसराय । विरूपुर थाना क्षेत्र के पाली ग्राम कचहरी के सरपंच नीतू देवी के पति की संदेहास्पद मौत हो गई है। हालांकि घटना को लेकर स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पा कर मौके पर पहुंची विरुपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । बताया जाता है कि देर शाम दिनेश राम ग्रामीणों के साथ शाम को पाली स्थित परमेश्वरी माता मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा करने के बाद आठ बजे सभी ग्रामीण लौटने लगे लेकिन दिनेश राम नहीं लौटे। उन्होंने बाद में आने की बात कही। काफी रात बीत जाने के बाद नहीं लौटे तो ग्रामीणों के साथ स्वजन उन्हें खोजने गए तो देखा पुल के समीप उनकी बाइक गिरी थी तथा उनका शव पड़ा था। स्वजन उनकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि किसी ने हत्या करके शव को पुल के समीप सड़क किनारे फेंक दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें