पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद में आगामी 24 दिसंबर को जहानाबाद शहर स्थित टाउन हॉल में विजन बिहार एजेंडा 2025 का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी अपने विचार रखेंगे और लोगों से इस मुद्दे पर बात करेंगे कि बिहारी आगे तो बिहार पीछे क्यों..? , विजन बिहार एजेंडा 2025 कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जहानाबाद में विभा मंच के संयोजक राकेश कुमार के नेतृत्व में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है । जहानाबाद के राज दरबार होटल एवं बंधुगंज में राजनीतिक दलों,विशेषज्ञों और आर्थिक मामलों के जानकार बुद्धिजीवियों एवं अन्य लोगों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई । जानकारी देते हुए संयोजक राकेश कुमार ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी का मानना है कि जब बिहारी आगे हैं तो बिहार पीछे क्यों है..? और इसे कैसे बेहतर किया जा सकता है । इसके लिए पूरे बिहार में जागरूकता अभियान चलाया जाना है । आगामी 24 दिसंबर को जहानाबाद के टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसको लेकर विभा मंच के कई टीम लोगों को आमंत्रण कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि जहानाबाद के लोग अधिक से अधिक की संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे ।




