दरभंगा अशोक ठाकुर
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड विनीत बिहार के पर्यटन की मांग और उनके द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए स्वदेश दर्शन यात्रा की योजना बनाई है। इस बात की जानकारी देते हुए आई आर सी टी सी क्षेत्रीय कार्यालय पटना के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन 21 जनवरी 23 को जयनगर से खुलेगी। जो विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराते हुए 31 जनवरी 23 को वापस जयनगर लौटेगी।
वही आई आर सी टी सी के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि जहां की लोगों की वर्षों से मांग थी कि आई आर सी टी सी अपने स्वदेश दर्शन यात्रा में मलिकार्जुन ज्योतिर्लिंग को जोड़ें। उसी को ध्यान में रखते हुए इस बार के यात्रा में मलिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के साथ ही तिरुपति (श्री बालाजी दर्शन), कन्याकुमारी (कन्याकुमारी टेंपल, विवेकानंद रॉक) रामेश्वरम (श्री रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग) को अपनी तीर्थ यात्रा पैकेज में रखा है।
वही राजेश कुमार ने बताया कि स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन दिनांक 21 जनवरी को जयनगर से खुलेगी जो कि मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना एवं गया जंक्शन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी। यह ट्रेन 10 रात व 11 दिन में अपना सफर तय कर 31 जनवरी को जयनगर वापस लौटेगी। वहीं उन्होंने बताया कि स्वदेश दर्शन ट्रेन में यात्रा करने के लिए दो श्रेणी बनाई गई है। प्रथम स्लीपर क्लास से यात्रा तथा दूसरा थर्ड एसी क्लास से यात्रा की व्यवस्था है।
वही उन्होंने बताया कि स्लीपर क्लास से यात्रा करने वाले यात्री से 17 हजार 999 प्रति व्यक्ति लिया जाएगा तथा थर्ड एसी क्लास से यात्रा करने वाले प्रति व्यक्ति से 28 हजार 515 लिया जाएगा। जिसमें श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा। सुबह दोपहर और रात में शाकाहारी भोजन, सुबह शाम चाय के साथ ही प्रत्येक दिन 2 बोतल पानी दिया जाएगा।
वही राजेश कुमार ने बताया कि घूमने के लिए गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था है तथा कोच में डॉक्टर, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि दरभंगा वासियों के लिए एक आकर्षक ऑफर है कि एक साथ 10 टिकट बुक कराने पर आई आर सी टी सी की तरफ से 500 प्रति टिकट का छूट दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि इच्छुक पर्यटक यात्रा संबंधित विस्तृत जानकारी आई आर सी टी सी के वेबसाइट पर जाकर या अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते हैं।
Byte ———–
राजेश कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक IRCTC पटना




