डीएम की अगुआई में परामर्श सह समीक्षा समिति की बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति सह समीक्षा समिति की सितंबर तिमाही की बैठक ग्राम प्लेक्स भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में सुधा गुप्ता , अपर समाहर्ता जहानाबाद, संजीत बक्शी, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग , आरबीआई एलडीओ चंदेश्वर यादव ,मनोज कुमार मुख्य प्रबंधक,पीएनबी गया मंडल के प्रतिनिधि, कुमार रितेश, डीडीएम नाबार्ड, नागेश्वर प्रसाद, आरसेटी निदेशक, वीरेन्द्र कुमार, माइकोफाइनेंस प्रबंधक जीविका,नगर प्रबंधक नगर पर्षद तथा पशुपालन एवं गव्य , विभागों के अधिकारी के साथ साथ सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। जिला के अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रशांत कुमार ने सभी प्रशासनिक और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों का स्वागत करते हुए सितंबर तिमाही 2022 मे जिले के बैंकों की उपलब्धि का विस्तृत ब्योरा सभा पटल पर रखा।
जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले के बैंकों के सी. डी. रेशियो की बैंकवार विस्तृत समीक्षा करते हुए, सभी बैंकों विशेषकर एस .बी .आई के प्रतिनिधि को सी. डी रेशियो मे त्वरित वृद्धि करने को निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि जिले के बैंक कृषि एवं सूक्ष्म लघु उद्योग क्षेत्र पर केंद्रित कर इस क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा ऋण मुहैया करायें और सी.डी रेशियो को राज्य के औसत पर लाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो बैंक ऋण स्वीकृति में ज्यादा योगदान देंगे उन्हें ही सरकारी खाते दिये जाएँगे। पी.एम.ई.जी.पी में जहानाबाद जिले का दूसरा रैंक आने पर सभी बैंकर्स के कार्यों के प्रति प्रशंसा जाहिर की तथा सभी बैंकर्स को इस क्षेत्र में अधिक से अधिक सहयोग करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा पीएमएफएमइ में भी बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया तथा सभी बैंकों को जरुरतमंदों को सरकार प्रायोजित योजनाओं में उदारतापूर्वक ऋण देने का अनुरोध करते हुए डूबे हुए कर्ज की वसूली में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। आरबीआई के प्रतिनिधि के साथ एसडीसी बैंकिंग श्री बक्शी ने कम सी.डी रेशियो वाले बैंकों पर नाराजगी जताते हुए सभी बैंकों को दिसंबर एवं मार्च तिमाही के लिये रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया, जिसकी प्रगति की समीक्षा प्रत्येक माह उनके द्वारा की जायेगी। बैंकों को जिले में विशेषकर मशरुम की खेती एवं मत्स्यपालन के क्षेत्र में उदारता से ज्यादा से ज्यादा ऋण देने का आग्रह किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने बकायेदारों से ऋण वसूली के लिए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग देने का भी आश्वासन दिया और उदारता पूर्वक ऋण स्वीकृति देने का आग्रह किया । आर.से.टी के निदेशक ने जनवरी तक जिले के सभी बैंकों को शाखावार 20 ऋण के आवेदन उप्लब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा PLP का अनावरण किया गया तथा डीडीएम नाबार्ड के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए PLP का विस्तृत रूप से जानकारी दी गई l वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राथमिकता क्षेत्र में 2044.41 करोड़ का ऋण की अनुमान का आकलन किया गया हैं l
सभा की कार्यवाही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के धन्यवाद ज्ञापन तथा सभी बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा तिमाही वार 2022-23 वर्ष के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने के आश्वासन के साथ समाप्त की गई ।

Join us on:

Leave a Comment