कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भोखरा गांव में खलिहान के बगल में झोपड़ी में लगी आग, सो रहे एक वर्षीय बच्चे की जलकर मौत
कैमूर जिले के सोनहन थानाक्षेत्र के भोखरा गांव में सोमवार की दोपहर एक ह्रदय विदारक घटना घटी। सोमवार की दोपहर भोखरा गांव के खलिहान के बगल में झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। इस घटना में झोड़पी में सोए एक वर्षीय बच्चे की झुलसने से मौत हो गयी। मृत बच्चा भोखरा गांव निवासी श्री भगवान बिंद का एक वर्षीय बेटा हरिदास बताया जाता है। बता दें कि गांव के पुरब स्थित बधार में बच्चे की मां और घर के अन्य लोग बच्चे को झोपड़ी में सुलाकर खलिहान में काम धाम कर रहे थे। इसी दौरान सोमवार की दोपहर झोपड़ी में अचानक आग लग गयी और जब तक परिजन झोपड़ी तक पहुंचते और आग को बुझाते तब तक झोपड़ी में सो रहे बच्चे की मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




