बाईक कि ठोकर से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, छाया मातम!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर:-जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापड़ गांव में बाईक से धक्का लगने पर गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के मदद से घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका कि पहचान कापड़ गांव निवासी राम नारायण महतो उर्फ भुट्टो महतो कि पत्नी सकुंती देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सकुंती देवी जो आंगनबाड़ी में सहायिका के रूप में कार्यरत थी। रोज कि तरह आज भी आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी, इस हादसे में सहायिका सकूंती देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में सहायिका ने दम तोड़ दिया। इधर मौका देखकर बाईक सवार बाईक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बाईक को जब्त कर लिया है। किसी ने इस घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इधर सहायिका कि मौत होने पर कापड़ गांव में सन्नाटा पसर गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें