मुआवजे को लेकर बीजेपी का दोहरा चरित्र – विजय कुमार चौधरी

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

शराब पीने से होनेवाली मौतों को लेकर मुआवजे दिए जाने से इनकार सीएम नीतीश कुमार पर बीजेपी पूरी तरह से हमलावार है, बीजेपी सदन में लगारता मुआवजे की मांग कर रही है। इस बीच वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा की बीजेपी के नेता हमेशा दौहरा चरित्र अपनाते है। पहले वो कहते थे सरकार मुआवजा दे और अब वो कह रहें हैं की सरकार को आपने घर से नही देना है। यही उनका चरित्र है मुआवजे का प्रावधान पहले उन्हें समझना चाहिए कि मुआवजा कैसे देना है। कानून में सरकार ने मुआवजे का जो प्रधान बनाया है कि वो मुआवजा कैसे और किससे दिलवाना है पहले उन्हें समझना चाहिए।

मौत के आंकड़े छुपाने का आरोप बीजेपी के साथ आरजेडी के विधायक लगा रहे हैं इसको लेकर वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा यह आरोप कौन लगा रहा है। पहले उन्हें समझना चाहिए सवाल उठाना यह बेईमानी बात है। सरकार के पास जो आंकड़े आए हैं सरकार वही बता रही है कि यदि उनके पास कुछ आंकड़े हैं तो वह सूची के साथ आए और बताएं कितने लोगों की मौत हुई है। हवा में इस मुद्दे को मत उछलिए यदि आपके पास मुद्दा नहीं है मुद्दा भी है तो बिना तथ्य का कोई आरोप ना लगाइए। विजय चौधरी ने कहा कि सरकार का मनसा बिल्कुल साफ है पीड़ित परिवारों को कैसे मदद करनी है सरकार सोच रही है।

बाइट:- विजय चौधरी, वित्त मंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment