जहानाबाद- 197 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट

जहानाबाद में प्रथम चरण में नगर निकाय चुनाव आज सुबह सात बजे से शुरु हो गया है। सुबह से ही वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह में ठंड होने के वावजूद भी लोग लाईन में लगकर अपने अपने मत का प्रयोग कर रहें है। एक तरह से कहें तो मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। खासकर महिलाएं सुबह से ही घर से निकलकर बुथ तक पहुँचकर अपना मत का प्रयोग कर रही है। मत देनें के बाद मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रही है। वही पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की पुख्ता इंतेजाम की गई है। चप्पे चप्पें पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिससे की मतदाता शांतिपूर्ण और भयमुक्त होकर मतदान कर सकें। जहानाबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर कुल 197 बुथ बनाये गए है जहाँ मतदान की प्रक्रिया चल रही है। वही सभी बूथों पर जिला पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जिससे की किसी भी प्रकार से उपद्रव फैलानें बालें लोगों से सख्ती से निपटा जा सके।
byte – नीरज कुमार, मतदाता

Join us on:

Leave a Comment