मानस चंद्र सेतु , मधेपुरा
वाहन चेकिंग के दौरान कई कांडों के वांछित अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की सक्रियता से पुरैनी थाना अन्तर्गत कई कांडों के वांछित अभियुक्तों को अवैध आग्नेयास्त्र/कारतूस एवं मोटरसाईकिल तथा चोरी के मोबाईल के साथ किया गिरफ्तार । ज्ञात हो कि
10 दिसंबर को थानाध्यक्ष पुरैनी थाना समय करीब 21:10 बजे विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व वाहन चेकिग में प्रस्थान किये थे। वाहन चेकिंग के क्रम में
एक यामहा मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे, मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा करने पर पुलिस को देखकर भागने के क्रम में मोटरसाईकिल से गिर गये। जिसे पुलिस पदाधिकारी/सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। उक्त व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम भूवन कुमार झा उर्फ भगवान झा पिता विजय झा सा० गणेशपुर वार्ड नं0 14 थाना
पुरैनी जिला मधेपुरा एवं गुड्डू कुमार उर्फ गेंदा पिता अरूण सिंह सा० औराय थाना पुरैनी जिला मधेपुरा बताया। उक्त व्यक्तियों की विधिवत जमा तलाशी लिया गया तो अभियुक्त भूवन कुमार झा उर्फ भगवान झा के पास से एक देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस एवं मोबाईल तथा अभियुक्त गुड्डू कुमार उर्फ गेंदा के पास से एक देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संदर्भ में पुरैनी थाना कांड संख्या 244 / 2022, दिनांक 12.2022, धारा = 25(1-बी)ए, 26, 36 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया है। अभियुक्त गुडडू कुमार उर्फ गेंदा से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि 8 दिसंबर की रात्री में पुरैनी बाजार में मोबाईल दुकान से 96 मोबाईल एवं 25,000 रूपया एवं अन्य सामाग्री की चोरी अपने अन्य सहकर्मीयों के साथ करने की बात स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुरैनी थाना कांड संख्या 243/2022 में संलिप्त पुरैनी के ही दिनेश साहनी का पुत्र राजकुमार उर्फ गिठा एवं गणेशपुर के अशोक मेहता का पुत्र नितिन कुमार को पुरैनी थाना के पुलिस ने उसके घर पर ही दबोचा ।



