मानस चंद्र सेतु , मधेपुरा
मधेपुरा जिला स्तरीय युवा उत्सव में सफलता के बाद प्रांगण जन- कल्याण फाउन्डेशन संस्थापक सुनीत साना ने सभी सफल कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. जिला युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वक्तृता, समुह लोक गीत, लोक गाथा गायन के कलाकारों सहित द्वितीय अपनी सफल प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का हौसला बढ़ाया. सुनीत साना ने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में टीम ने पांच विधाओं में भाग लिया था, जिसमें वक्तृता गरिमा, समुह लोकगीत संतोष व साथी एवं लोक गाथा गायन में नीतीश व साथी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि हारमोनियम वादन संतोष कुमार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं एकल लोक गीत में सुष्मिता भारती एवं कृष्ण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कारवाई. श्री साना कहा प्रथम स्थान पर रहे टीम के सभी कलाकारों ने अभी से ही राज्य स्तरीय में अच्छी प्रस्तुति देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. निर्णायक मंडली के सदस्यों ने जो दायित्व सौंपा है उनका निर्वहन करने की पूरी पूर्ण कोशिश की जाएंगी. ताकि जिले का नाम राज्य स्तर में भी जय जय कर हो सके. कार्यक्रम में होने वाले खर्च संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. इस सफ़लता के बाद अंजली कुमारी, नेहा कुमारी, दिलखुश कुमार, कार्तिक कुमार, रचना वर्मा, सोनी सांवी, डॉ. शालू शुभम, लीजा मान्या, विद्यांशु कश्यप, मोहन कुमार, विकास कुमार पलटू, कौस्तुभ, सेतु राज, दिलीप कुमार, सुमित पटेल, अभय प्रताप, विपत बिहारी, दिव्यांशु कश्यप, अव्यम ओनू सहित अन्य सदस्यों ने इस सफ़लता पर खुशी जाहिर की है.




