समस्तीपुर -30 वर्षीय विवाहिता की संदेहात्मक मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुटी!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

30 वर्षीय विवाहिता की संदेहात्मक मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी शुरू की।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत स्थित बरगामा वार्ड 11 में 30 वर्षीय विवाहिता कि संदेहआत्मक मौत का मामला प्रकाश में आया है मृतिका के गले में फंदा लगा हुआ था। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टू डू दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शब को कब्जे में लेकर सोमवार की शाम पोस्टमार्टम मैं सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका की पहचान मुन्ना पांडे की लगभग 30 वर्षीय पुत्री विक्की कुमारी के रूप में की गई है विक्की की शादी पूर्व में महमदा की गई थी पति से अलगाव को लेकर नईहर में ही रहती थी। पिता मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल ब्लॉक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच का खुलासा होगा हत्या है या आत्महत्या।

Join us on:

Leave a Comment