समस्तीपुर- रोसड़ा में बैंक से 50 लाख की लूट,एक को लोगों ने पकड़ा, जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद :-

समस्तीपुर के रोसड़ा में लूट की बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है, प्राप्त सूचना के अनुसार सेंट्रल बैंक से अपराधियों ने 50 लाख रुपए लूट लिये हैँ! 5 की संख्या में आये अपराधियों ने बैंक के अंदर घुसकर गन पॉइंट पर रूपये लूट लिया और फरार हो गये! रूपये बैग और कार्टून में लेकर बदमाश फरार हो गये!

इसी दौरान लूट के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और जमकर पीटाई की है! पकड़े गये बदमाश के पास एक कार्टून लूटा गया रुपया भी बरामद हुआ है!

बदमाश को लोगों ने पहले जमकर पीटा तबतक पुलिस भी आ गई फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया! रूपये भी पुलिस ने जब्त किए हैँ पर कितने रूपये पकड़े गये और कितने इसके अन्य साथियों द्वारा ले भागा गया है इसकी जाँच की जा रही है! वहीं गिरफ्तार बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है, संभव है की इसकी निशांदेही पर अन्य को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाय, पर बड़ा सवाल ये की बैंक लूट जैसी बड़ी वारदात को दिन दहाड़े अंजाम दिया जा रहा है, पहले से ही जिले के व्यवसाईयों में बढ़ते अपराध के प्रति आक्रोश है, बैठकें और प्रदर्शन भी किए जा रहे हैँ इसके बावजूद भी अपराध पर नियंत्रण होता नजर नहीं आ रहा जो पुलिस की निष्क्रियता को प्रमाणित करता है! इस घटना में भी अगर लोग एक्टिव होकर बदमाश को नहीं पकड़ते तो पुलिस खाक छान रही होती!

Join us on:

Leave a Comment