जैसे गुजरात के लोग नरेंद्र मोदी को पीएम देखना चाहते हैँ वैसे ही हम बिहारी भी नितीश जी पीएम बनाना चाहते हैँ – जगदानंद सिँह!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि हम बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश का प्रधानमंत्री बने और इसके लिए हम लोग पूरी जोर से कोशिश कर रहे हैं जैसे गुजरात के लोग पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे उसी तरह हम बिहारी भी चाहते हैं कि देश का प्रधानमंत्री बिहारी हो। जगदानंद सिंह ने कांग्रेस द्वारा नीतीश कुमार पर दिए जा रहे हैं बयान को लेकर कहा कि कौन राज क्या चाहता है उससे हमें मतलब नहीं है लेकिन हम चाहते हैं हमारी पार्टी चाहती है और हमारे राज्य की जनता चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बने उनमें सभी काबिलियत मौजूद हैं। जगदानंद सिंह ने कहा गुजरात के पास लोकसभा में 10 से 15 सीट ही है लेकिन बिहार के पास 40 सीट है तो हमारे राज्य का व्यक्ति प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता। गैर बीजेपी विपक्षी पार्टियों को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा कि अब गैर विपक्षी पार्टियों को तय करना है कि वह किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे हम लोगों ने तय कर लिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़ेंगे बिहार से नीतीश कुमार ही चेहरा है।

बाइट:-जगदानंद सिंह,प्रदेश अध्यक्ष आरजेडी

Join us on:

Leave a Comment