अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
गया। ज़िला के इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र में बालू उठाव को लेकर पुलिस पब्लिक में हुई झड़प। कोठी थाना की पुलिस का कहना है के ट्रेक्टर ओनर पुलिस से जबरन ट्रेक्टर छोड़ाकर ले भागने में सफल रहे। बालू उठाव को लेकर स्थानिय लोगों ने माफियाओं और थानाध्यक्ष की पोल खोलते हुए बताया के नदी में दर्जनों ट्रेक्टर थी। लेकिन ट्रैक्टर उसी की पकड़ी गई। जो थाना को चढ़ावा नहीं देते है। जो चढ़ावा देते है। उनकी ट्रेक्टर दिन के उजाले में चलती है। फिर भी थानाध्यक्ष नज़र अंदाज़ कर चलते हैं। स्थानिय लोगों का यह भी कहना है के अगर थानाध्यक्ष का पर्सनल मोबाइल की जाँच की जाए तो बड़े बड़े अफीम माफिया,शराब माफिया,लकड़ी माफिया और बालू माफियाओं से सांठगांठ का खुलासा हो सकता है। स्थानिय लोगों ने बताया के बालू में ट्रैक्टर चलाने के लिए थानाध्यक्ष द्वारा टेलीविजन की मांग की गई थी। टेलीविजन नही देने पर थानाध्यक्ष ने उठाया बड़ा कदम जो सामने आगया। जिसका ऑडियो स्थानिय लोगों ने शर्त पर देने की बात कही है। इस मामले में इमामगंज एसडीपीओ मनोज राम ने बताया के पुलिस के साथ बालू के लिए स्थानिय लोगों से झड़प हुआ था। पुलिस वीडियो के आधार पर दोषियों को धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
बाईट मनोज राम डीएसपी इमामगंज गया
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




