अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-
गया। नगर प्रखंड चंदौती के घुटिया पंचायत कठौतिया गांव में स्वर्गीय सूर्य देव यादव पहलवान जी स्मृति द्वार एवं एस.एन प्लाजा गेस्ट हाउस का गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, आरजेडी नेता विश्वनाथ यादव के हाथों से कर कमलों द्वारा भव्य फीता काटकर उद्धाटन किया गया। यह स्मृति द्वार का निर्माण घुटिया पंचायत के पूर्व मुखिया हरदेव यादव, सुनील यादव द्वारा पिता जी के याद में बनाया गया है। चुकी हमने पिताजी को हम बहुत बचपन में ही खो दिये थे, और इस द्वार को बना करके पिताजी को जीवनत होने का कोशिश किए हैं जिससे हमें वह सदा याद रहे और यहां के लोगों को सहानुभूति प्राप्त होता रहे। इस मौके पर गुरुआ विधायक विनय यादव ने कहा कि पूर्व मुखिया हरदेव यादव ने अपने पिताजी का स्मृति द्वार बनाकर प्रीति मान स्थापित किया है और यहां से गुजरने वाले लोग उन्हें देखकर याद करेंगे। स्वर्गीय सुखदेव यादव पहलवान जी समाजसेवी थे और गरीबों के बीच रहते थे और सुख दुख में हमेशा हुआ लोगों का साथ देते थे। उनके याद में ही पुत्र ने स्मृति द्वार बनाया है। लगभग 10 लाख रुपए की लागत से स्वर्गीय सूर्य देव यादव पहलवान जी स्मृति द्वार का निर्माण करवाया गया है।
रिपोर्ट- अभिषेक कुमार
गया




