कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
चिलबिली गांव के पास बस और बालू लदे ट्रक आमने-सामने की टक्कर, बस के ड्राइवर की मौत, 35 पर्यटक घायल
सबसे बड़ी खबर कैमूर के NH2 से आज सोमवार की सुबह कैमूर जिले के एनएच पर कुदरा थाना क्षेत्र के चिरमिरी गांव के पास बालू लदे ट्रक व पर्यटकों से भरी बस की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में पर्यटक बस के ड्राइवर कि जहां घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं बस में सवार 35 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त हादसे के बाद अफरातफरी के माहौल मच गया। इसके बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और बस में दबे हुए सभी लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इसके बाद सूचना पर कुदरा थाने की पुलिस और एनएचआई की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल पड़े सभी पर्यटकों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर द्वारा हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि बस और बालू लदे ट्रक की टक्कर आमने-सामने हुई है और इसमें ड्राइवर की मौत हो गई है और 35 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ड्राइवर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बता दें कि बालू लदे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जहां बस के परखच्चे उड़ गए। वही बस में सवार कर रही यात्री ने बताया कि बंगाल से बस आगरा जा रहा था। जहां एक ढाबा पर रुक करके चाय पिए हम लोग बस चलने के दो-तीन मिनट बाद ही टक्कर हो गई काफी लोग घायल हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि बंगाल से आगरा जा रही थी गुरु नानक बसेरा होटल के पास रुकी थी। उसके बाद जैसे ही बस चली थोड़ी दूर जाने के बाद तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे 500 मीटर घटित हुआ बस आगे गया और इसमें कुल 55 लोग सवार थे जिसमें 35 लोग लगभग घायल हो चुके है।
इधर, एनएचआई के कर्मी ने बताया कि बस उल्टे साइड जा रही थी जहां ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में बस के ड्राइवर की मौत हो चुकी है।




