प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में मॉब लिंचिंग होने से बाल बाल बच गया युवक, भीड़ तंत्र का चेहरा उस वक्त रोंगटे खड़ा कर देने वाली घटना को अंजाम दिया जब साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक की पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस दौरान भीड़ तंत्र के द्वारा लात घुसों से युवक की बर्बर पिटाई की गई युवक हाथ जोड़ता रहा लोग पिटाई करते रहे,
इतना ही नहीं भीड़ द्वारा युवक को थुक फेंक कर चटवाया गया और उठक बैठक भी करवाया गया ।
इस दौरान भीड़ ने युवक को अर्धनग्न कर गुप्तांग में एसीड़ डालने का भी प्रयास किया गया । यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला मोहल्ला का है। बताया जाता है कि शनिवार को साइकिल चोरी के आरोप में गाछी टोला के ही एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पिटाई कर दी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर भीड़ के द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई की जाती है और फिर बाद में जमीन पर थुक फेंक कर उसे चटवाया गया और उठक बैठक भी कराया गया। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों के द्वारा युवक को अर्धनग्न कर दिया गया और जबरन गुप्तांग में एसीड़ डालने का प्रयास किया हालांकि एसीड़ डाला नहीं गया लेकिन जिस तरीके से युवक के साथ बेरहमी से पिटाई की गई वह मानवता को शर्मसार कर रही है । युवक भी इसी मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है, इस वजह से अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बाद में युवक के द्वारा दो दिनों में साइकिल खोज कर देने की बात कही गई जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया.




