संतोष तिवारी की रिपोर्ट
ब्रेकिंग न्यूज़, कांटी, मुजफ्फरपुर।
दुस्साहस
कांटी में दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग के उचक्कों ने ज्वेलर्स दुकानदार के मोटरसाइकिल के डिक्की में रखें आभूषण लेकर हुआ फरार
कांटी मुख्य बाजार में लगातार आभूषण के दुकान में चोर बना रहे हैं अपना निशाना
कांटी नगर परिषद क्षेत्र के काफी भीड़ भाड़ वाले कांटी मुख्य बाजार हॉस्पिटल रोड के सामने आर्यन अलंकार ज्वेलर्स दुकानदार के मोटरसाइकिल के डिक्की में रखें आभूषण बेखौफ़ उचक्कों द्वारा गायब कर दिए जाने की मामले सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार आभूषण दुकानदार प्रतिदिन के भाती अपने दुकान पर आते व जाते थे।
बताया जाता है कि आभूषण दुकानदार दुकान खोलने गए थे और गाड़ी दुकान के सामने खड़ा किए थे इसी क्रम में मोटरसाइकिल के डिक्की में रखे आभूषण उचक्कों ने गायब कर दिया।
वही, मामले की जानकारी के बाद कांटी पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।




