जहानाबाद- पर्यटन विभाग द्वारा किया जायेगा वाणावर महोत्सव का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में पर्यटन विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत वाणावर पहाड़ी के तलहटी में ‘‘वाणावर महोत्सव, 2022’’ का आयोजन 22 दिसम्बर, 2022 को किया जाएगा।
उक्त महोत्सव के सफल आयोजन हेतु साफ सफाई, कचरा प्रबंधन, स्थल पर पानी तथा शौचालय की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण, रोड की मरम्मती आदि कार्य के लिए पूर्व से ही कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मखदुमपुर, कार्यपालक पदाधिकारी पीएचइडी, जिला नजारत उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी, जिला योजना पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने हेतु 3 दिसंबर 2022 को पदाधिकारियों की चयन समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों/ संस्थानों से आए प्रतिभागियों की प्रस्तुति का अवलोकन कर अंतिम स्क्रीनिंग हेतु चयनित किया गया। अंतिम स्क्रीनिंग के पश्चात चयन समिति के समक्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागियों/स्थानीय कलाकारों को 22 दिसंबर 2022 को आयोजित होने वाले वाणावर महोत्सव में अपनी कला प्रस्तुति का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

Join us on:

Leave a Comment