प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित छतरपुर निवासी नरेश पासवान एवं वीणा देवी के पुत्र आदर्श पासवान आदर्श कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष कार्य अधिकारी ओएसडी बनाए गए हैं। इसके पहले आदर्श ने 7वर्षों तक सामाजिक न्याय और रोजगार मंत्रालय में निजी सचिव के अलावा कर्नाटक के राज्यपाल के निजी सहायक की जिम्मेदारी का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। बताते चलें कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पत्रकारिता के मास्टर डिग्री और दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से इतिहास विषय में स्नातक के पुर्व इंटरमीडिएट तक की शिक्षा समस्तीपुर में ही पूरी की। जिसमें भाजपा नेता शंकर यादव की अहम भूमिका रही। इंटरमीडिएट की शिक्षा उन्होने शंकर यादव के मार्गदर्शन में ही पूरी की। बहरहाल आदर्श की इस उपलब्धि से उनके परिजनो सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं अपने शिष्य के इस उपलब्धि पर गदगद हैं। वहीं नाना प्रेम पासवान, चाचा महेश पासवान सहित सभी रिश्तेदारों के अलावा सुविख्यात व्यवसायी मनोज कुमार गुप्ता आदि ने आदर्श को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी है।




