रिपोर्ट – अमित कुमार
संजय जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस
कुढ़नी उपचुनाव परिणाम पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सभी मतदाताओं को धन्यवाद कहा है साथ ही उन्होंने महागठबंधन के मिथक को तोड़ने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने बिहार सरकार को चेतावनी देते कहा शिक्षकों को नौकरी देने में देरी क्यों हो रही । दो लाख चौंतीस हजार शिक्षको को ध्यान दें। सत्ता के चक्कर में बिहार के युवाओं के साथ खिलवाड़ बंद करें।
13 दिसंबर को विधानसभा सत्र से पहले लंबित पड़े शिक्षकों की नियुक्ति दी जाए।
आगे उन्होंने जगदानंद सिंह के बयान का पलटवार करते कहा है जदयू के नेताओं ने मतदान स्थल पर गड़बड़ी की नहीं तो जीत और बड़े मतों से होती ।
जंगलराज के खिलाफ जो लोग लड़ाई रह रहे उनका भाजपा में स्वागत है।
शराबबंदी पर संजय जायसवाल ने कहा उनके पार्टी के कार्यकर्ता ही शराब के नशे में रहते ।
आगे उन्होंने लालू यादव के स्वास्थ्य की कामना करने की बात कहीं।




